June 23, 2026

कैंचीधाम के लिए प्रारंभ होगी शटल बस सेवा, CM Dhami के मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं मंडल में कैंचीधाम और पूर्णागिरी में भी श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंचीधाम में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि कैंचीधाम के लिए बाइपास भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सचिवालय में कैंचीधाम व पूर्णागिरी में व्यवस्था और मानसखंड मंदिर माला मिशन की समीक्षा की। उन्होंने पूर्णागिरी का उल्लेख करते हुए वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया। मानसखंड मंदिर माला मिशन की समीक्षा में उन्होंने इसके अंतर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के साथ ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर तेजी से काम होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गढ़वाल व कुमाऊं की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन, तीर्थाटन की दृष्टि से दोनों मंडलों के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रानीखेत व चौखुटिया क्षेत्र में होम स्टे समेत अन्य सुविधाओं को विस्तार दिया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.