May 14, 2026

उत्तराखंड परिवहन निगम ने अब वॉल्वो को ऑनलाइन कर दिया है।

1 min read


यात्रियों की बढ़ती संख्या और त्योहारी सीजन होने के कारण मुख्यालय स्तर पर यह फैसला लिया गया। यानी अब यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

परिवहन निगम द्वारा दिल्ली व दून रूट पर वाल्वो व एसी बसों का संचालन किया जाता है। लाकडाउन के बाद पहले सामान्य श्रेणी की बसों का ही संचालन किया गया। पांच दिन पहले दिल्ली में आइएसबीटी खुलने पर वाल्वो व एसी बसें भी भेजना शुरू की गई। हालांकि, दून रूट पर अभी वाल्वो नहीं चल सकी। रोडवेज अफसरों का कहना है कि देहरादून मार्ग पर सवारियां कम होने के कारण फिलहाल वाल्वो को नहीं भेजा जा रहा।

वहीं, वाल्वो के आफलाइन होने की वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस निकलने से पहले बस अड्डे पर पहुंचना पड़ता था। जबकि शुरू से वाल्वो आनलाइन श्रेणी में शामिल थी। मगर अब वाल्वो को बुकिंग को लेकर दोबारा आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई। स्टेशन इंचार्ज रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि www.utconline.uk.gov.in पर जाकर यात्री सीट बुक कर सकते हैं। रोडवेज द्वारा तीन वाल्वो रोजाना दिल्ली भेजी जाती है। जरूरत के हिसाब से संख्या बढ़ाई जाएगी।

अक्टूबर में ठीक रहा संचालन:
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने बताया कि अक्टूबर में बसों के संचालन से रोडवेज को फायदा हुआ। डीजन व अन्य खर्च निकालने के बाद भी चार करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.