May 14, 2026

डीजीपी ने प्रदेश में खुले अवैध स्लाटर हाउसों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।



प्रदेश में अवैध रूप से संचालित स्लॉटर हाउसों और अवैध रूप से गोवंश ले जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में संचालित वैध और अवैध स्लॉटर हाउसों की सूचि तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रहे स्लॉटर हाउसों और इसमें लिफ्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विदित है कि, वर्ष 2017 में गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र में सरकार के आदेश के बाद गोवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन किया गया था। जिसको प्रदेश में गोवंश के अवैध वध पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। स्क्वाड के गठन के बाद से लेकर अभी तक कुमाऊं परिक्षेत्र में 176 आरोपियों और गढ़वाल परिक्षेत्र में 101 आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून एपी अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून नीलेश आनंद भरणे के साथ गोवंश स्क्वाड की कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्क्वाड में गठित टीमें दोनों परिक्षेत्रों में वैध व अवैध स्लॉटर हाउसों की सूची तैयार करें। इसके बाद अवैध रूप से संचालित स्लॉटर हाउसों और इसमें शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्क्वाड हमेशा सक्रिय रहे और इसमें अनुभवी, दक्ष और समझदारकर्मियों की नियुक्ति की जाए। आईजी कुमाऊं और डीआईजी गढ़वाल को उन्होंने स्क्वाड की प्रत्येक माह बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.