June 17, 2026

चार विधानसभा क्षेत्रों में सड़क व पुल निर्माण को 15.69 करोड़ स्वीकृत, सीएम धामी ने लगाई मुहर

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत सड़क व पुल निर्माण के लिए 15.69 करोड़ के प्रस्तावों पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 23.66 करोड़ रुपये रुपये के व्यय को भी अनुमोदन दे दिया गया है। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौ विकासखंड में तुगडुंडा-भैंसवाड़ा मार्ग के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के लिए 3.45 करोड़, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गैरसैंण विकासखंड में मालकोट-कालीमाटी-सेरा तिवाखर्क मार्ग पर रामगंगा नदी पर 48 मीटर लंबे स्टील गर्डर निर्माण को 5.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत निगम नाला मार्ग पर नवनिर्माण को 1.83 करोड़ और गंगोलीहाट विधानसभा में चौडमन्या-कमतोली मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए 5.28 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का बजट अब आठ करोड़
नैनीताल जिले में स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सुचारू संचालन और विद्यालय की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए उसके स्वीकृत वार्षिक बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर अब आठ करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबौ विकासखंड में तुगडुंडा-भैंसवाड़ा मार्ग के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के लिए 3.45 करोड़, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गैरसैंण विकासखंड में मालकोट-कालीमाटी-सेरा तिवाखर्क मार्ग पर रामगंगा नदी पर 48 मीटर लंबे स्टील गर्डर निर्माण को 5.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत निगम नाला मार्ग पर नवनिर्माण को 1.83 करोड़ और गंगोलीहाट विधानसभा में चौडमन्या-कमतोली मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए 5.28 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का बजट अब आठ करोड़
नैनीताल जिले में स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सुचारू संचालन और विद्यालय की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए उसके स्वीकृत वार्षिक बजट को पांच करोड़ से बढ़ाकर अब आठ करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.