May 14, 2026

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

1 min read

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है। रिलीज के महज 10 दिनों के भीतर इस फिल्म ने कई बड़ी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

इसी कड़ी में ‘धुरंधर 2’ ने प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2’ का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब यह फिल्म विदेशी बाजार, खासकर नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

गौरतलब है कि एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था, जो करीब 9 साल तक कायम रहा।

अब आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने इस आंकड़े को पार करते हुए लगभग 22 मिलियन डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपये) का कारोबार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

फिल्म की इस सफलता पर मेकर्स ने खुशी जाहिर करते हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। लगातार मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलते ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.