May 14, 2026

शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा घंटाघर के नए स्वरूप का लोकार्पण करेंगे।

1 min read


शुक्रवार शाम से दून का घंटाघर बदला हुआ नजर आएगा। रंग-बिरंगी रोशनी बिखरने के साथ ही घंटाघर से मधुर संगीत सुनाई देगा।  इसके लिए सांसदों, शहर के विधायकों, पार्षदों और अन्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर घंटाघर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण होना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण शुक्रवार के लिए इसकी तारीख तय की गई। वर्ष 2017 में नगर निगम ने ब्रिडकुल को इसकी नींव सही करने जिम्मेदारी दी।
करीब 70 लाख रुपये की लागत से यह कार्य हुआ। इसके बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ। ओएनजीसी ने सौंदर्यीकरण को लेकर करीब 80 लाख रुपये नगर निगम को दिए। इसमें घंटाघर पर छह डिजिटल घड़ी, म्यूजिकल फाउंटेन व रंग-बिरंगी एलईडी लाइट लगाने का कार्य हुआ।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.