June 19, 2026

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण में जुटा, कई व्यक्तियों और संस्थाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

1 min read

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा फिल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत फिल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के अंतर्गत तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों और संस्थानों की जानकारी को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

इस फिल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार, कोरियोग्राफर, गीतकार, लेखक, कैमरामैन, फोटोग्राफर, तकनीशियन, स्पॉट बॉय, फिल्म प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो मालिक और लाइन प्रोड्यूसर जैसी हस्तियों और संस्थानों की विस्तृत जानकारी को संकलित किया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए एक गूगल फॉर्म भी तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म से जुड़ी सभी प्रतिभाओं से उनकी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इच्छुक व्यक्तियों और संस्थानों से अनुरोध है कि वे 31 अक्टूबर 2024 तक नीचे दिए गए QR कोड या इस लिंक [https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory](https://tinyurl.com/UFDC-Resource-Directory) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करें। बंशीधर तिवारी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की नई फिल्म नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के कई फिल्म निर्माता और निर्देशक यहां आ रहे हैं। इस फिल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण से स्थानीय फिल्म विधा से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक स्थानीय प्रतिभाओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी आगामी फ़िल्मों में अवसर प्रदान कर सकें।

तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 118 व्यक्तियों और संस्थाओं ने इस फ़ार्म के माध्यम से अपनी जानकारी पंजीकृत कराई है। यह लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फिल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से तिवारी ने आग्रह किया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण फिल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में अपनी जानकारी अवश्य पंजीकृत कराएँ। अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड सूचना विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [www.uttarainformation.gov.in](http://www.uttarainformation.gov.in) या ईमेल [ufdcfilm@gmail.com](mailto:ufdcfilm@gmail.com) पर संपर्क किया जा सकता है।

फिल्म विधा से जुड़े सभी लोगों से अपील
तिवारी ने फिल्म जगत से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और उत्तराखंड की समृद्ध फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

Don't Miss

Copyright©2023,Purvanchal Mail, All rights reserved.( Design & Develop by Motion trail Creation, 9084358715) | Newsphere by AF themes.